फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी डकैत कमलेश केवट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लगभग दस साल पहले मारे जा चुके डाकू शंकर केवट गैंग के पांच हजार के इनामी सदस्य कमलेश को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके पास तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। इस पर हत्या, डकैती, लूट के आठ मामले बांदा और चित्रकूट जिले के थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर मैदाना मोड़ पर चेकिंग अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि डाकू शंकर केवट गैंग का सदस्य रहा बंबुरा निवासी कमलेश केवट पुत्र शंभू कुछ दिन पूर्व कटनी मप्र से गांव आया था। वह कहीं भागने की फिराक में है। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस पर बांदा के बदौसा थाने में हत्या, मऊ, रैपुरा थाने में डकैती, लूट मारपीट के आठ मामले दर्ज हैं। यह पहले डाकू शंकर केवट गैंग का सदस्य था। दस दिन पूर्व ही इसी गैंग के एक इनामी मुन्ना केवट निवासी भिटरिया को मऊ पुलिस ने पकड़ा था। कमलेश कई साल से कटनी मप्र में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें