अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। नौकरी का झांसा देकर युवक एक महिला ले आया और डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। युवक के चंगुल से छूटी महिला ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने युवक के तीन दोस्तों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज है कि वह सितंबर 2015 में अपने मायके में थी। तभी कटरा कुममुरा किशनी मैनपुरी निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ नंदी उसके पास आया। उसने नौकरी लगवाने का लालच दिया। 27 नवंबर 2015 को वह घर से 50 हजार रुपये एवं करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लेकर नरेंद्र के साथ कटरा कुममुरा चली गई।
रात में नरेंद्र ने उससे तमंचे की दम पर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि नरेंद्र उसे कमरे में बंद रखता था। उसके दोस्त निर्मल, विकास, अजय निगरानी करते थे। दो माह बाद नरेंद्र उसे मैनपुरी ले गया।
किराए के मकान में नरेंद्र उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। यहीं नहीं नरेंद्र के तीनों दोस्तों ने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद नरेंद्र ने उसके पति के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने का मुकदमा भी दर्ज कराया।
इस दौरान नरेंद्र ने उसकी फोटो भी खींचीं। धमकी दी कि किसी से कुछ बताया तो सोशल मीडिया पर फोटो व डाल देंगे। 20 मई 2017 को किशनी से वह अपने बच्चे को लेकर किसी प्रकार से भाग आई। यहां मां एवं पिता को पूरी बात बताई। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।