फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किया लाखों का माल1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरास। थानाक्षेत्र के गांव कटरा तरौना में मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों गांव के बाहर बाग में बक्से व बैग पड़े देखे। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना देने के लगभग आठ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के नाम पर खानापूरी करने के बाद वह वापस लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।


कटरा तरौना गांव निवासी रंजीत सिंह (45) पुत्र जगलाल यादव रविवार रात घर के अंदर अपनी पत्नी सुनीता बेटे राहुल, शिवम, बेटी अर्चना व भतीजे शेरु के साथ सो रहे थे। मुख्य दरवाजा ढीला होने से चोरों ने हाथ डालकर अंदर से लगी कुंडी खोली और घर के अंदर घुस गए। कमरों में ताला बंद न होने से चोर तीन बक्से उठा ले गए। बक्सों में 90,000 रुपये की नगदी व करीब 1.60 हजार के जेवर रखे हुए थे जो चोरों ने पार कर दिए। सोमवार जब परिजन सो कर उठे और कमरे
विज्ञापन



खुले देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो बक्से गायब थे। खोजबीन शुरू की तो दो खाली बक्से गांव से करीब दो सौ मीटर दूर गांव के ही सुग्गी गुप्ता की आम की बाग में पड़े मिले। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना देने के लगभग आठ घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश रहा। दोबारा सूचना थानाध्यक्ष को दी गई। उसके बाद पुलिस पहुंची और जांच के नाम पर खानापूरी कर वापस लौट गई।


थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि चोरी में किसी जानने वाले का हाथ है। चोर ने सिर्फ वही बक्से उठाए जिसमें नगदी व जेवर थे। इससे चोरी में किसी नजदीकी का अनुमान है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन




कटरा तरौना में हुई चोरी में रंजीत का अपना ही सामान नहीं गया। चोरी में रंजीत के साले रमेश निवासी टीकर महिलाबाद की बेटी मालती के जेवरात भी यहां रखे हुए थे। मालती की अभी जल्द ही शादी हुई थी। बीस दिन पहले वह रंजीत के यहां आई थी। रविवार शाम वह अपनी ससुराल संडीला चली गई थी। लेकिन उसके जेवर यहीं रखे थे। रात में वारदात हो गई। इससे उसके जेवरात भी चोरी हो गए।


चोरों ने पार किया लाखों का माल
90 हजार रुपये, डेढ़ लाख से ज्यादा के गहने बटोर ले गए
थानाक्षेत्र के कटरा तरौना गांव में वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें