फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीएस डाटा रिपोर्ट के सहारे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। एक सप्ताह पहले शहर के निझाई मोहाल स्थित एक हाते से सूटकेस में बरामद छोटू के शव के मामले में पुलिस हत्यारे की गहनता से तलाश कर रही है। पुलिस ने छोटू के मोबाइल के आधार पर बीटीएस टावर का भी डाटा जुटा लिया है। इस संबंध में एसपी ने घटना से जुड़े अहम सुराग मिलने के भी संकेत दिए हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र में निझाई मोहल मोहल्ले के एक व्यापारी के हाते में बीती पांच जुलाई को बकेवर के नीमरी गांव निवासी छोटू का शव सूटकेस में मिला था। इसमें हत्यारों को सूटकेस गायब करने के लिए रात का इंतजार था।
विज्ञापन


लेकिन सूटकेस से बह रहा खून हाते के नाले के रास्ते बाहर आ जाने से हत्यारों की पूरे मनसूबों पर पानी फिर गया। एसपी संजीव त्यागी ने खुद जांच संभाल ली थी। अहम बात यह है कि बीते एक सप्ताह में पुलिस ने घटना से जुड़े लगभग एक दर्जन से अधिक बालिग-नाबालिग लोगों से पूछताछ की।

बावजूद इसके पुलिस के हाथ अभी भी खाली ही नजर आ रहे हैं। हालांकि इस प्रकरण में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि घटना मेें नामजद बनाए गए एक नाबालिग का इस हत्याकांड में कोई भी रोल समझ में नहीं आ रहा है। वहीं छोटू के पास से मिले मोबाइल का डाटा निकलवा लिया गया है।
विज्ञापन


इसमें संबंधित बीटीएस टावर की रेंज में आए सभी मोबाइलों का डिटेल मिल गया है। ऐसे में पचास मीटर के दायरे में आने वाले सभी मोबाइल धारकों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस डाटा से उन्हेें कई अहम सबूत हाथ आए हैं। बताया कि उनका प्रयास है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें