फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ वायरल करने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीपुर। विवाहिता की ससुराल फोन कर परेशान कर रहे युवक का फोन जब विवाहिता के पति ने रिसीव किया तो फोन करने वाले युवक उसे विवाहिता का प्रेमी बताया। इतना ही नहीं युवक ने विवाहिता का वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता पति के साथ कोतवाली पहुंची और फोन करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के पास जगदीशखेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र कमल किशोर मोबाइल पर लगातार फोन कर रहा था। लगातार फोन आने से जब विवाहिता परेशान हो गई तो उसने पति को फोन पकड़ा दिया। वीरेंद्र विवाहिता के पति को गाली देने के साथ ही उसे उसकी पत्नी का प्रेमी बताया। इतना ही विवाहिता से संबंधित वीडियो भी वायरल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो वायरल होने की धमकी पर विवाहिता का पति व अन्य ससुरालीजन उस युवक के घर पहुंचे और उसे अपने साथ वहां से लेकर आए। वीरेंद्र के परिजनों ने जब उसे फंसता देखा तो पुलिस को बेटे की अपहरण की सूचना दी। अपहरण की बात सुन विवाहित के ससुरालीजनों ने वीरेंद्र को छोड़ दिया। बाद में दंपति ने वीरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता पति के साथ पहुंची कोतवाली, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें