फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लयूडी ने भेजा पांच लाख का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। पीडब्ल्यूडी ने ग्रीन गैस सप्लाई की योजना पर काम शुरू करने वाली सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) 5.20 लाख रुपये जुर्माने का नोटिस भेजा है। यह नोटिस बार-बार चेतावनी देने के बाद भी शुक्लागंज-उन्नाव मार्ग पर साइकिल ट्रैक पर किया गया अतिक्रमण न हटाने के कारण दिया गया है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की ओर से जारी की गई नोटिस में कहा है कि एक सप्ताह में जुर्माना न जमा करने और साइकिल ट्रैक से पाइप लाइन न हटाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

मालूम हो कि सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) उन्नाव शहर की विकसित कालोनियों के अलावा दहीचौकी, बंथर और अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन गैस (सीएनजी और पीएनजी) की पाइप लाइन के माध्यम से सप्लाई की योजना तैयार की थी। इसके तहत पेट्रोल पंपों को सीएनसी और फैक्ट्रियों और घरेलू गैस (रसोई गैस) के रूप में उपयोग के लिए पीएनजी गैस की सप्लाई घर-घर पहुंचाने की योजना पर काम शुरू किया था। अक्टूबर 2012 में सीयूजीएल ने लोक निर्माण विभाग से सड़क के किनारे भूमिगत पाइप लाइनें बिछाने की अनुमति ली थी।
विज्ञापन




सीयूजीएल ने इस योजना पर अब काम शुरू किया है। इसके लिए अचलंगज में बेथर के पास स्थित गैस सप्लाई पाइप लाइन के प्वाइंट से शुक्लागंज रोड पर अकरमपुर के पास गेल के प्लांट तक सीएनजी और पीएनजी लाइन पाइप लाइनों की फिटिंग कर ली। लेकिन जब इन पाइपों को जमीन के भीतर डालने का काम शुरू हुआ तो पीडब्ल्यूडी ने रोक लगा दी है। पीडब्ल्यूडी की आपत्ति के बाद कंपनी ने काम रोक दिया है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यू डी एक्सईएन एपी सिंह ने सीयूजीएल को नोटिस जारी करते हुए शुक्लागंज मार्ग का साइकिल ट्रैक बाधित करने पर 5.20 लाख रुपये जुर्माना जमा करने का नोटिस दिया है। हफ्तेभर में जुर्मान राशि जमा करने के साथ ही साइकिल ट्रैक पर रखी पाइप लाइन न हटाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही अन्य कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उन्नाव-शुक्लागंज रोड पर साइकिल ट्रैक के अतिक्रमण पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूडी ने दी हफ्तेभर की मोहलत, नहीं तो दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें