फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसनगंज। तहसील क्षेत्र के मोहल्ला अजमतगढ़ी में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग ई। आग से बेटी की शादी के लिए रखा सामान जलने के साथ ही गृहस्थी जल गई।

आग की लपटें तेज होने से ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। दकमल मौके पर पहुंची लेकिन रास्ता सकरा होेने से अंदर नहीं जा सकी। इससे ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से गृहस्थी जल गई। आग की सूचना पर चेयरमैन मौके पर पहुंचे और पीड़ित को पांच हजार रूपये नगद के अलावा पचास किलो गेहूं व चावल दिए।
विज्ञापन


अजमतगढ़ी निवासी सुखबीर पुत्र शिवप्रसाद के घर मे अज्ञात कारणों से रविवार को आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से पूरे घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते गृहस्थी जल गई। आग की लपटें तेज देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन रास्ता संकरा होने से वह मौके पर नहीं पहुंच पाई। इससे पूरा सामान जल गया। सुखबीर की बेटी की 30 जून को बारात आनी है। इसके लिए उसने खरीदारी की थी वह भी आग की चपेट में आने से जल गई। आग से 53000 रुपये की नगदी समेत 4 कुंतल चावल, 5 कुंतल गेंहू, के अलावा चारपाई, बिस्तर व अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन



चेयरमैन समरजीत यादव व लेखपाल राजकिशोर मौके पर पहुंचे। चेयरमैन ने पीड़ित परिवार को हर संभव बेटी की शादी करने का भरोसा दिलाया। वहीं लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।

आग से बेटी की शादी के लिए रखा सामान जलने के साथ ही गृहस्थी जली
रास्ता सकरा होने से नहीं पहुंच पाई दमकल, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें