फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 59.57 से संवारे जाएंगे 161 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र

Tue, 11 Aug 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। शासन ने पोषण वाटिका, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम और बाला (बिल्डिंग ऐज लर्निंग एड) पेंटिंग के लिए 59 लाख 57 हजार रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद प्रशासन ने यूपीएसएस को कार्यदायी संस्था नामित किया है। जिससे विकास कार्य ने जल्द शुरू होंगे। जनपद में कुल 1,788 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 161 केंद्रों का चयन विभिन्न सुविधाओं से लैस कर सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है। केंद्रों पर बच्चों के बेहतर शिक्षण माहौल के साथ पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विभाग के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए 16.10 लाख रुपये, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए 25.76 लाख रुपये और बाला पेंटिंग के लिए 17.71 लाख रुपये जारी किए गए हैं। कुल मिलाकर 59.57 की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
....................

प्रति केंद्र तय की गई धनराशि
चयनित 161 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रति केंद्र 10 हजार रुपये की लागत से पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। इनमें औषधीय पौधों के साथ मौसमी साग-सब्जियां भी उगाई जाएंगी, ताकि बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी और व्यावहारिक शिक्षा मिल सके। वहीं प्रति केंद्र पर 16 हजार रुपये की लागत से रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा केंद्रों की दीवारों पर शैक्षणिक एवं प्रेरक चित्रों के साथ बाला पेंटिंग कराई जाएगी। इसके लिए प्रति केंद्र 11 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। विभाग के अनुसार जिला प्रशासन से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीएसएस) को कार्यदायी संस्था नामित कर काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

......................

कुपोषण से लड़ने में सहायक होगी पोषण वाटिकाएं
इन पोषण वाटिकाओं में सहजन, नींबू, अमरूद, करेला, पपीता जैसे मौसमी फल और सब्जियों के साथ-साथ तुलसी, एलोवेरा और हल्दी जैसे औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। सरकार कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण को लेकर गंभीर है। प्रत्येक केंद्र पर 20 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा स्थान पोषण वाटिका के लिए तैयार किया जा रहा है। इन वाटिकाओं से प्राप्त होने वाले फल और सब्जियां नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं और युवतियों को कुपोषण से मुक्त बनाने में सहायक होंगी।

....................
बयान .....

सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के लिए शासन की ओर से 59.57 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। केंद्रों में पोषण वाटिका सहित अन्य कार्य किए जाने के लिए यूपीएसएस कंपनी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। - डॉ. आरबी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें