फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लोग मिले संक्रमित, दो लापता, जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज हुए 96

विज्ञापन
अकबरपुर सीएचसी में जांच के लिए सैंपल देता संदिग्ध।(संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में कोरोना संक्रमण की दर घटने लगी है। रविवार को 16 और लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो के नाम पते गलत दर्ज होने से उनका पता नहीं चल पा रहा है। वहीं पांच मरीज अन्य जनपदों के हैं। इससे जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 96 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि कोरोना के मामले में अब तेजी से गिरावट आ रही है। अब तक मिले सभी मरीजों में सर्दी और बुखार जैसे लक्षण ही दिखे हैं। वहीं, दूसरी लहर में संक्रमित होते ही मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
जिले में रविवार को मिले 16 नए मरीजों में पांच अन्य जनपदों के हैं। इस पर वहां के सीएमओ को सूचना भेजी जा चुकी है। दो संक्रमित मरीजों के नाम, पता व मोबाइल नंबर गलत दर्ज है। इससे इनकी जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

मवैया, नैपलापुर, शंकरगंज झींझक, आंबेडकरनगर, पातेपुर, तिगई, नवीपुर, डेरापुर, राजपुर में अन्य मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही 11 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें