16 रुपये की सेल सुनते ही उमड़ा जनसैलाब
16 रुपये में कपड़े मिलने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया और इलाके में फैल गई। देखते ही देखते आलम मार्केट के बाहर हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि मुख्य मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और दुकान के बाहर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है।
स्थिति काबू करने को भांजी लाठियां
हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी के नेतृत्व में अनवरगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची। बेकाबू हो चुकी भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भीड़ इधर-उधर भागी और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।