फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 16 बीएलओ नदारद, स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 15 Dec 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए रविवार को झींझक ब्लाक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अनुपस्थित रहे 16 गांवों के बीएलओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। 
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विधानसभा निर्वाचक नामावली व पंचायत नामावली का सत्यापन होना है। इसी को लेकर रविवार को एसडीएम राजीव पांडेय की अध्यक्षता में झींझक ब्लाक के बीएलओ को तहसील सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बीएलओ को बताया गया कि विधानसभा व पंचायत नामावलियों का सत्यापन कराकर प्रारूप एक, दो व तीन फार्म भरकर विवरण तैयार करना है।
 इसी आधार पर संशोधित मतदाता सूची तैयार की जाएगी। बाद में सामग्री बीएलओ को वितरित की गई। प्रशिक्षण में बान, मंगलपुर, मनका, डेरापुर, रानेपुर, रामपुर टप्पेवान, लक्ष्मणपुर पिलख, सब्दलपुर पिलख, सिकेहिल, नासरखेड़ा, औरंगाबाद, भोला हुलास, झड़ा, डालचंद्र, किशौरा, खम्हैला, परहुली व पिपरीहार के बीएलओ गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजीव पांडेय ने बताया कि सभी अनुपस्थित बीएलओ को नोटिस जारीकर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें