फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.72 लाख गबन के मामले में डीएम ने दी प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लाक के बारा ग्राम पंचायत में बिना निर्माण कराए 31 शौचालयों का धन निकाल लिया गया। डीपीआरओ की जांच में हुए खुलासे के बाद शुक्रवार को डीएम ने प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके साथ ही समय से जवाब न मिलने पर वसूली की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनाए जा रहे शौचालयों में धांधली किए जाने के मामले लगातार समाने आ रहे हैं। आठ मई को डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने अकबरपुर ब्लाक की बारा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। ग्राम पंचायत को बेस लाइन सूची के अनुसार, 510 शौचालय आवंटित किए गए थे, जिसमें 479 बने दिखाए गए।

31 शौचालय मौके पर बने नहीं मिले जबकि उनकी धनराशि निकाल ली गई। जांच में खुलासा हुआ कि पूर्व में तैनात रहे पंचायत सचिव भगवानदीन के कार्यकाल में धन का गबन किया। जिस पर भगवानदीन को पहले ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा चुका है। मामले की रिपोर्ट डीपीआरओ ने डीएम राकेश कुमार सिंह को भेजी थी।
विज्ञापन



डीएम ने शुक्रवार को बारा ग्राम प्रधान उमा सिंह को नोटिस जारी 15 दिन के अंदर साक्ष्यों समेत जवाब मांगा है। इस अवधि में जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ की रिपोर्ट के अनुसार छूटे हुए लाभार्थियों के 155 शौचालयों में 83 पूर्ण निर्मित मिले और 5 अधूरे पाए गए।

वहीं 67 शौचालयों में काम शुरू नहीं कराया गया। डीपीआरओ ने बताया कि जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग का खुलासा हुआ है। मामले में प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर साक्ष्यों समेत जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



3.72 लाख गबन के मामले में प्रधान को नोटिस

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें