फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के स्कूलों पर चस्पा हुई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदरा(कानपुर देहात)। बिना मान्यता के स्कूल चलाने के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विकास खंड के 23 अमान्य स्कूलों को जुर्माना भरना पड़ेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अमान्य विद्यालयों पर कारवाई करते हुए एक-एक लाख रुपये के जुर्माना की नोटिस चस्पा कराई है।
विकास खंड राजपुर की न्याय पंचायत सिकंदरा, राजपुर, खोजाफूल एनपीआरसी ने सभी अमान्य विद्यालयों में ब्राइट फ्यूचर एजूकेशन सेंटर स्कूल विकास नगर, एसएनजीडी स्कूल राजेंद्र नगर, माइंड पॉवर मालवीय नगर में नोटिस चस्पा की। वहीं, मौके पर कुछ स्कूल संचालकों एसएनपी स्कूल राजेंद्र नगर, जेएमवी जूनियर स्कूल विकास नगर, जॉन्सन स्कूल राजपुर, केवी पब्लिक स्कूल राजपुर सहित विकास खंड के 23 अमान्य स्कूलों को जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शिव बोधन वर्मा ने बताया कि सभी अमान्य स्कूलों की नोटिस एनपीआरसी को प्राप्त करा दी गई हैं। स्कूल बंद होने के कारण नोटिस चस्पा की जा रही है। जुर्माना जमा करने के बाद स्कूलों का संचालन बंद करना होगा। जो नियमों को पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें