फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र में एसडीएम को मिली अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा(कानपुर देहात)। एसडीएम को साधन सहकारी समिति सरवनखेड़ा में गेहूं क्रय केंद्र पर निरीक्षण में अव्यवस्था मिली। किसानों का खरीदा गया गेहूं बारदाना होने के बावजूद खुले में पड़ा मिला। बोरियां हाथ से बंधी मिली और केंद्र प्रभारी की अनुपस्थिति में अन्य के द्वारा संचालन कराया जा रहा था। इस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर दो बजे एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने सरवनखेड़ा स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र में किसानों द्वारा खरीदा गया गेहूं बोरियों में न भरकर खुले में बरामदे व कमरे में पड़ा मिला। खुले में पड़े गेहूं से लोग बार-बार निकलते मिले। वहीं, बोरियों में भरे गेहूं की सिलाई न कराकर हाथ से बांधा गया है। इस सब अव्यवस्थाओं के अलावा केंद्र प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव मौके पर मौजूद नहीं मिले। संचालन कर रहे इंद्रजीत श्रीवास्तव से जब केंद्र प्रभारी के बाबत पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। वहीं, केंद्र प्रभारी का फोन स्विच ऑफ मिला। जिस पर एसडीएम ने संचालक को जमकर लताड़ा और केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश तहसीलदार ऋषिकांत को दिया। किसानों ने बताया कि कई वर्षों से इस केंद्र का संचालन इंद्रजीत श्रीवास्तव ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें