फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहे पर कराया गया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे सुंदरीकरण कराए जाने के क्रम में सोमवार को छायादार पौधे एनएचआई की ओर से लगाए गए। इस मौके पर एसडीएम भी मौजूद रहे। उन्होंने ओवरब्रिज के दस मीटर के आसपास खुले प्रतिष्ठानों के संचालकों को पौधों की देखभाल का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर का मुख्य चौराहा ओवरब्रिज के आसपास डीएम राकेश कुमार सिंह के पहल सुंदरीकरण का काम नवंबर माह में शुरू कराया गया था। इसके बाद ग्रिल आदि लगाकर अंडरपास के नीचे हरी घास लगाई जा चुकी है। वहीं रंगाई-पुताई के साथ वहां साफ सफाई आदि के स्लोगन आदि लिखाने का काम पहले ही किया जा चुका है। अब सर्विस रोड के फुटपाथ पर पौधरोपण किया जा रहा है। यहां गुलमोहर, अशोक आदि के छायादार करीब 50 पौधे लगाए गए हैं। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने पौधरोपण के कार्य का निरीक्षण करने के साथ अंडरपास के लगाए गए पौधों की देखरेख करने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पौधे तोड़े जाने पर संबंधित दुकानदार से लगवाया जाएगा। इसके साथ ही एनएचआई के लोगों को पौधों की सुरक्षा के लिए गार्डिंग करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि पौधे बड़े होने पर अंडरपास के आसपास दृश्य पूरी तरह से हराभरा हो जाएगा। उन्होंने कहा पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी वहां संचालित प्रतिष्ठानों को दी गई है।
विज्ञापन


फोटो संख्या-27 एकेबीपी-3 अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे पौधों की देखभाल के लिए दुकानदारों को निर्देश देते एसडीएम
अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहे पर कराया गया पौधरोपण
- एसडीएम ने किया निरीक्षण रखरखाव के दिए निर्देश
- अंडरपास चौराहे के सुंदरीकरण का चल रहा है काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें