डेरापुर(कानपुर देेहात)। पुलवामा में हुए आतंकी मुठभेड़ में शहीद रोहित यादव के पैतृक गांव डिरवापुर में पानी की समस्या जल्द दूर की होगी। गांव में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछने का कार्य नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू करा दिया गया है। काम शुरू होने के बाद से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
नगर पंचायत सीमांकन के चलते डिरवापुर गांव को नगर पंचायत से जोड़ दिया गया था। बावजूद इसके डिरवापुर गांव के लोगों को नगरीय सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। गांव में पानी की समस्या होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन शहीद रोहित यादव का पैतृक गांव होने के चलते अब अधिकारियों सहित अन्य जनप्रतिनिधि के नजरों में आया है। यहां के लोगों के लिए नगर पंचायत की ओर से पेयजल संकट दूर करने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही विद्युत आपूर्ति को लेकर भी काम किया जा रहा है। जिससे जल्द ही लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी। समस्या के संबंध में सुरेश कुमार, ईओ ने कहा कि पानी की आपूर्ति के लिए डिरवापुर में पंप हाउस पहले ही बनवाया जा चुका है। पाइप लाइन बिछने के बाद जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू करने की कवायद की जाएगी।
फोटो संख्या- 25एकेबीपी01- डेरापुर में पाइप लाइन बिछाने को खोदाई करती जेसीबी
शहीद के पैतृक गांव में जल्द दूर होगा पेयजल संकट
- नगर पंचायत की ओर से गांव डिरवापुर में जलआपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू