फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं आर्थिक जनगणना जल्द होगी शुरू, दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सातवीं आर्थिक गणना जल्द शुरू होगी। जनसेवा केंद्रों के संचालकों के माध्यम से इस बार गणना कराई जाएगी। डिजिटल पैटर्न पर मोबाइल एप्स पर विवरण ऑनलाइन दर्ज करेंगे। इसके बाद जनसेवा केंद्र से डाटा ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इस काम के लिए जिले के 1590 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए तहसीलवार प्रशिक्षण करा दिया गया है। प्रत्येक सेंटर पर 10-10 युवा गणनाकार तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया जनसेवा केंद्रों के जिला प्रबंधक दीपांशु यादव ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर घरों और प्रतिष्ठानों में आर्थिक गणना के तहत जनसेवा केंद्र संचालकों को बड़ी भूमिका होगी। वहीं, ट्रेनर अमित सिंह और मुकेश सिंह ने बताया कि योजना के तहत सूचना एकत्र करके व्यवसायिक उद्यमों को पंजीकृत करने का प्रस्ताव है। जिन्हें आने वाले दिनों में लगातार अपडेट किया जाएगा। इससे जानकारी का पूरा डॉटा तैयार हो जाएगा। जनपद के अकबरपुर, अमरौधा, मलासा, डेरापुर, सरवनखेड़ा, मैथा, संदलपुर, राजपुर, रसूलाबाद, सिकंदरा ब्लॉकों के जनसेवा केंद्रों के संचालकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शनिवार से पूरा हो गया। बताया कि प्रत्येक जनसेवा केंद्र से 10-10 गणनाकार तैनात किए जाएंगे। युवा गणनाकार हाईस्कूल पास होंगे और इनको मानदेय भी मिलेगा। प्रत्येक जनसेवा केंद्र संचालक सेंटर सुपरवाइजर होगा। गणनाकारों को जनसेवा केंद्र संचालक सुपरवाइजर ही आर्थिक गणना के लिए प्रशिक्षित और पंजीकृत करेंगे। यह पहली बार है कि जब पेपरलेस आर्थिक आंकड़े जुटाए जाएंगे। जिसका कार्य 6 माह में पूरा किया जा सकेगा। जबकि अभी तक आर्थिक गणना पूरी करने में दो वर्ष का समय लगता था। डाटा ऑनलाइन सेव होने से यह सर्वे हर दो साल में किया जा सकेगा जो अभी तक दस वर्षों में किया जाता रहा है। बताया कि अभी छठवीं आर्थिक गणना 2011 के आधार पर ही योजनाओं का संचालन हो रहा है। जिससे पात्र लोग गणना की सूची में नाम न होने पर लाभ नहीं ले पा रहे थे।
विज्ञापन


फोटो संख्या12एकेबीपी06: आर्थिक गणना का प्रशिक्षण लेते जनसेवा केंद्र संचालक।
सातवीं आर्थिक गणना जल्द होगी शुरू, दिया गया प्रशिक्षण
जनगणना डिजिटल पैटर्न पर जनसेवा केंद्रों से कराई जाएगी
हाईस्कूल पास युवा गणनाकार लगेंगे, मिलेगा मानदेय
प्रत्येक सेंटर पर 10-10 युवा गणनाकार तैनात किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें