फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रविवार की शाम जिले में धूल भरी आंधी से आफरा तफरी का माहौल हो गया। बाजार से लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए भागने लगे। इसके बाद बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं गेहूं की थ्रेसिरंग का काम बंद हो गया और आंधी से गेहूं के गट्ठर व भूसा उड़ गया। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर तेज धूप के साथ गर्मी से लोग हलाकान होते रहे। शाम को बदली आने से कुछ राहत मिली। थोड़ी ही देर में धूलभरी तेज आंधी आने से बाजार में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। दुपहिया वाहन सवारों को रोड पर चलना मुश्किल हो गया। लोग बाइक पकड़ कर खड़े हो गए। थोड़ी देर में धूल के बीच बूंदाबांदी होने लगी। मौसम में नमी आ गई। गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। तेज चमक के साथ बिजली चमकती रही।
देरशाम मौसम खुशुनुमा हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ गिरने और तारों के टकराने से बिजली गुल हो गई। कस्बे के केडी शुक्ल, अर्पित, प्रदीप यादव, रामजी, गोविंद, लालू कुमार आदि ने बताया कि आंधी तो बहुत तेज थी। हल्की बूंदाबांदी होने के बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

मिश्रीपुरवा के विनोद कुमार, जलालपुर के रामजी शुक्ल, नबीपुर के जगत नारायण आदि ने बताया कि खेतों में जमा भूसा के ढ़ेर आंधी में आधे हो गए। वहीं गेहूं की थ्रेशिंग का काम बंद करना पड़ा। आंधी से आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ। एसडीओ आरके पांडेय ने बताया कि विद्युत फाल्ट ढूंढकर ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन



फोटो संख्या12 एकेबीपी-13 धूल भरी आंधी से बचने के लिए दौड़ लगाते लोग
फोटो संख्या12एकेबीपी 27 पुखरायां क्षेत्र में बारिश से गली में भरा पानी

धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी से मिली राहत
-ग्रामीण क्षेत्र से बिजली गुल, खेतों से भूसा उड़ा
-मौसम बदलने से गेहूं की थ्रेसरिंग का काम बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें