फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे में गुम हो गए नगर पंचायत के चार तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। नगर पंचायत के चार तालाब अवैध कब्जे का शिकार होकर अस्तित्व खो चुके हैं। वहीं, तालाबों तक पानी जाने के लिए बने नाले भी खत्म हो गए हैं। तालाबों के नाम पर बची हुई जमीन में कीचड़ भरा है। जिससे मवेशियों को भी पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत में कृष्णा नगर के दो, दीनदयाल नगर वार्ड रानीपुर का एक व कबीर नगर वार्ड के सातगंडी तालाब सहित चार तालाब हैं। एक भी तालाब में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। जिससे जानवरों को ऐसी गर्मी में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन भी इन तालाबों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कोई कवायद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के कबीर नगर वार्ड में करीब एक बीघा क्षेत्रफल का सातगंडी के नाम से तालाब है। इस तालाब में बिरिया गांव तक आने वाले माइनर से सरकारी नाली द्वारा पानी आता था। वर्तमान समय में सरकारी नाली पर भवनों का निर्माण होने से नाली का अस्तित्व खत्म हो गया। इतना ही नहीं तालाब की भूमि पर भी भूमाफियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। तालाब के बचे हुए हिस्से में बरसात व नालियों के गंदे पानी का भराव होता है जो कि गर्मियों में सूख जाता है।

कस्बे के कृष्णा नगर वार्ड में करीब दो बीघा क्षेत्रफल का पक्का तालाब है। तालाब में पशुओं को पानी पिलाने के लिए अलग घाट बना हुआ है। दो दशक पूर्व उक्त तालाब में बंबे से पानी भर जाता था। जिससे पशुओं के साथ-साथ आम लोगों को काफी सहूलियत मिला करती थी। इस समय उक्त तालाब की भूमि के कुछ भाग पर अवैध कब्जा किया जा चुका है। वहीं, तालाब तक आने एवं तालाब भर जाने पर नदी की ओर जाने वाली नालियां बंद हो गई हैं। कुछ पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। उक्त तालाब के सुंदरीकरण के लिए 2015-16 में तत्कालीन एसडीएम अमित राठौर ने शासन को पत्र भेजकर दुरुस्तीकरण कराने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही नगर पंचायत की ओर से करीब 65 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेजा गया था। अब तक कोई दुरुस्तीकरण का कार्य नहीं हो सका। जिससे तालाब में रिहायशी मकानों का गंदा पानी तालाब में भर रहा है।
विज्ञापन


दीनदयाल नगर रानीपुर के तालाब का कुल रकबा एक बीघा तीन बिस्वा है। जिसे चारों तरफ से लोगों ने आवास बनाकर कंडे रखकर कब्जा कर रखा है। उक्त तालाब में लंबे समय से जलभराव भी नहीं हुआ। वर्तमान में यह तालाब अपना पूरी तरह से अस्तित्व खो चुका है। जिससे पशुओं के पानी पीने की किल्लत बढ़ती जा रही है।

नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले तालाबों तक बंबों आदि से आने वाले पानी की नालियों में अवैध कब्जे हो गए हैं। उन्हें चिह्नांकन कराकर खुदवाने की तैयारी चल रही है जिससे तालाबों में पानी भरा जा सके। वहीं, तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजा गया है।- सुरेश कुमार, ईओ
विज्ञापन



फोटो संख्या 12एकेबीपी 01 डेरापुर के कबीर नगर स्थित तालाब में भरा गंदा पानी।
फोटो संख्या 12एकेबीपी 02 कृष्णा नगर का बदहाल पक्का तालाब।
फोटो संख्या 12एकेबीपी 03 दीनदयाल नगर स्थित तालाब में रखे कंडे

अवैध कब्जे में गुम हो गए नगर पंचायत के चार तालाब
-नगरीय क्षेत्र में पानी के लिए परेशान पशु पक्षी
- सुंदरीकरण को लेकर 65 लाख का तैयार हुआ था इस्टीमेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें