कानपुर में रविवार को आग ने जमकर तांडव मचाया। शाम के समय जाजमऊ बालू घाट पर स्थित धूप व अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। इससे लगी आग की चपेट में आने से पांच कर्मचारी झुलस गए। पांचों कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात इस्लाम टेनरी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में एक बार फिर से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए टेनरी में मौजूद लोग राहत एव बचाव कार्य में जुट गए, साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।