फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 43 डिग्री पार, मुख्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गुरुवार को सुबह से ही सूरज ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते ही पारा 43 डिग्री पहुंच गया। धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए। बाहर निकलने पर धूप शरीर को जलाने पर आमादा थी तो अंदर कूलर-एसी में भी उमस से निजात नहीं मिल पा रही थी। वहीं, गर्मी के चलते जनपद के दफ्तरों में भी फरियादियों की भीड़ नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


मई माह की गर्मी से लोग परेशान हैं। गुुरुवार को अधिकतम 43 डिग्री पर पारा पहुंच गया। जिससे लोग बेहाल हो उठे। तेज धूप व लू के थपेड़ों ने लोगों को छांव ढूंढने के लिए मजबूर कर दिया। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग कभी कूलर और एसी का सहारा लेते तो कभी बाहर टहलने लगते। ऐसी गर्मी में माती मुख्यालय के कार्यालयों में भी सन्नाटा देखने को मिल रहा है। विकास भवन के कार्यालयों में अधिकारी भले बैठ रहे हो, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं पहुंच रहे हैं। गर्मी के चलते लोगों का बाहर निकलना तक दूभर हो गया।

इसी तरह कलक्ट्रेट भवन में भी गर्मी के चलते सन्नाटा ही नजर आया। उमस के चलते एसी और कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों की परेशानी उस समय और बढ़ गई जब दोपहर में बिजली नहीं होने से लोग हाथ का पंखा झलते रहे। हालांकि शाम करीब छह बजे के बाद लोगों को राहत मिलना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या-09 एकेबीपी-12 विकास भवन के बाहर पसरा सन्नाटा।
पारा 43 पार, मुख्यालय पर सन्नाटा
- एसी-कूलर फेल, हर कोई गर्मी से बेहाल
- दोपहर में निकलने में परहेज कर रहे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें