फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर डिग्री कालेज में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण रविवार को भी चलता रहा। दोनों पालियों में मिलाकर 30 कर्मी अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं सोमवार को शामिल न होने पर अनुपस्थित कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों को 17 अप्रैल से 22 तक प्रशिक्षण कराया जाना है। अकबरपुर डिग्री कालेज में 12 कक्षों में प्रशिक्षण चल रहा है। दो पालियों में होने वाले प्रशिक्षण में प्रत्येक पाली में 624 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


रविवार को पहली पाली में 5 व दूसरी पाली में 25 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। चुनावी प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए 44 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण से गायब रहने वाले मतदान कार्मिकों को सोमवार के प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य है। अगर इसके बाद भी वह शामिल नहीं होते हैं तो डीएम ने उन पर एफआईआर कराने के निर्देश सीडीओ को दिए। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले पीठासीन व प्रथम मतदान कार्मिकों ने प्रारूप 12 भरकर जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए तो होगी एफआईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें