फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर की मांग पूरी न कर पाया तो खा लिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। मदारीखेड़ा गांव में युवक अपनी मंगेतर की मांग पूरी न पाया तो जहर खा लिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां ने मंगेतर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव निवासी सुराना पत्नी सुखलाल ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उसने अपने बेटे मुकेश (26) की शादी गांव की ही एक युवती के साथ तय की थी। सुराना का आरोप है कि युवती ने अपनी मां और पिता के कहने पर शुक्रवार को बेटे मुकेश से 20 हजार रुपये मांगे।

जब मुकेश ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो युवती ने बेटे को खूब खरीखोटी सुनाते हुए जहर खा लेने को कह दिया। बेटे ने शुक्रवार रात जहर खा लिया। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। शनिवार सुबह 4 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर बाद सुराना ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत
-मां ने पुलिस को दी तहरीर, तफ्तीश शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें