फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टोल के जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा पर जाम में एंबुलेंस फंसने की समस्या आ रही थी। जिसे देखते हुए गुरुवार शाम एसडीएम व सीओ ने टोल पर पहुंच कर एंबुलेंस लेन को सबसे किनारे कराया। वहां एंबुलेंस लेन का बोर्ड भी लगा दिया गया है। जिससे अब कानपुर जाने के दौरान एंबुलेंस जाम में नहीं फंसेगी। जल्द ही कानपुर से आने वाली लेन में भी एंबुलेंस को किनारे की ओर शिफ्ट किया जाएगा।

टोल प्लाजा पर आए दिन जाम लग रहा है। कई बार भारी वाहनों के बीच एंबुलेंस फंस जाती है जिससे मरीज के जान पर संकट खड़ा हो जाता है। हालांकि डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर करीब एक वर्ष पूर्व एंबुलेंस लेन अलग की गई थी लेकिन एंबुलेंस लेन अन्य भारी वाहनों के निकलने की लेन के बीच में थी जिससे जाम के दौरान एंबुलेंस फंस जाती थी जिसे देखते हुए गुरुवार को एसडीएम अकबरपुर आनंद सिंह व सीओ अर्पित कपूर टोल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समस्या का हल निकालने के लिए कानपुर जाने वाली लेन में एंबुलेंस लेन को सबसे किनारे करा दिया जिससे अब एंबुलेंस जाम लगने पर भी वाहनों के बीच में नहीं फंसेगी। वहीं टोल मैनेजर मनोज शर्मा को एसडीएम ने निर्देश दिए कि एंबुलेंस लेन हर हाल में खाली रहनी चाहिए। भारी वाहन एंबुलेंस की लेन में न पहुंचे इसके लिए टोल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही कानपुर से आने वाली लेन पर भी एंबुलेंस को किनारे शिफ्ट करा दिया जाएगा। जिससे टोल पर जाम में एंबुलेंस फंसने की समस्या खत्म हो जाएगी।




अब टोल के जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस
एसडीएम व सीओ ने सबसे किनारे कराई एंबुलेंस लेन
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-28 एकेबीपी-13 टोल पर बनाई एंबुलेंस लेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें