सजेती (कानपुर)। पुलिस ने बीते दिनों पावर प्लांट में हुई चोरी के तीन आरोपियों को माल समेत गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक बोलेरो और तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पावर प्लांट नेयवेली की सहायक कंपनी बीजीआर में बीते दिनों लोहे का सामान चोरी हुआ था। इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने कस्बा बरीपाल (सजेती) में छापा मारा। जहां कबाड़ी नूर हसन के गोदाम में एक बोलेरो से चोरी का माल उतारा जा रहा था।
पुलिस ने मौके पर मौजूद मिले तीन आरोपियों ग्राम गौरी-घाटमपुर (सजेती) निवासी महेंद्र पाल, कबाड़ी नूर हसन और जितेंद्र यादव निवासी बरीपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महेंद्र पाल के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस जबकि, कबाड़ी नूर हसन के कब्जे से भी दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
चोरी का लोहा बेंचते तीन लोग पकड़े गए
- पॉवर प्लांट में हुई चोरी मामले में थी तलाश
- कब्जे से एक बोलेरो और तमंचा भी बरामद