पुखरायां। अमरौधा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर का शौचालय अर्से से जर्जर हैं, इससे स्कूल के बच्चे खुले में शौच जाते हैं।
स्कूल में 36 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें प्रतिदिन करीब 22 बच्चे ही आते हैं। विद्यालय परिसर में बना शौचालय कई माह से खराब है। शौचालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं है और सफाईकर्मी भी नहीं आता है। सफाईकर्मी माह में एक दो बार ही गांव आता है। रसोइया से विद्यालय परिसर की सफाई कराई जाती है।
प्रधानाध्यापक दीपिका सचान ने बताया कि विभाग की ओर से आए 14वें वित्त से स्कूल में काम कराने का प्रस्ताव अक्टॅबर में ही ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी दिया जा चुका है। शौचालय में गंदगी और सफाईकर्मी के न आने की शिकायत अधिकारियों से भी की गई है। खंड विकास अधिकारी मंगल सिंह निरंजन ने बताया कि गांव के सचिव को शौचालय की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
शौचालय जर्जर, खुले में जाते बच्चे
दलेलनगर स्कूल में महीने में एक दो बार ही आता है सफाईकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो - 25 पीयूकेपी2 : दलेल नगर के विद्यालय में खराब पड़ा शौचालय