फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी टकराने से 22 मिनट खड़ी रही अनन्या एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झींझक। दिल्ली हावड़ा के झींझक व अंबियापुर स्टेशन के बीच डाउन की अनन्या एक्सप्रेस से सोमवार शाम मवेशी टकरा गए। वहीं इंजन में मवेशी कटे अंग फंसने से 22 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

उदयपुर सिटी से कोलकता जा रही डाउन की अनन्या एक्सप्रेस से खनपुरवा फाटक के पास खंभा नंबर 1075 के सामने मवेशी टकरा गया। इंजन के पहियों में मवेशी के कटे अंग फंसने के कारण चालक ने ट्रेन को आपात कालीन ब्रेक लगा कर शाम 7:03 बजे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पहियों में फंसे टुकड़ों को हटाने के बाद 7:25 बजे ट्रेन को रवाना किया ज सका। इस बीच डाउन की बिहार सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस खमहैला फाटक के पास खड़ी रही। स्टेशन मास्टर झींझक आशुतोष कुमार ने बताया की डाउन की अनन्या एक्सप्रेस से मवेशी टकराने पर ट्रेन को 22 मिनट के लिए रोका गया था।



मवेशी टकराने से 22 मिनट खड़ी रही अनन्या एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें