रूरा (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रूट पर रूरा स्टेशन पर सिग्नल फेल होने से शताब्दी और महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकना पड़ा। महाबोधि क्रासिंग पर खड़ी हो गई। इससे सड़क पर भी जाम लग गया। एसएनटी विभाग के कर्मियों ने सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त की तब ट्रेनों को आवागमन शुुरू हो सका।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर रविवार शाम 5:24 बजे रूरा रेलवे स्टेशन का होम सिग्नल फेल होने के कारण दिल्ली की ओर से आ रही महाबोधि एक्सप्रेस पश्चिमी रेलवे फाटक के बीचोबीच रुक गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची एसएनटी विभाग की टीम ने सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। महाबोधि एक्सप्रेस करीब 17 मिनट तक खड़ी रही।
कुछ समय बाद ही दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस भी अप लाइन पर रुकगई, एक मिनट बाद ही सिग्नल प्रणाली दुरुस्त होने उसे रवाना कर दिया गया। डाउन लाइन पर आ रही ओखा एक्सप्रेस को आउटर पर रोका गया। क्रासिंग का फाटक बंद होने से सड़क यातायात भी करीब एक घंटे बाधित रहा। स्टेशन मास्टर ने बताया कि सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त कर ट्रेनों का आवागमन सुचारु रूप से चालू करा दिया गया है।
सिग्नल फेल, रूरा में खड़ी हो गई शताब्दी
दिल्ली हावड़ा रूट पर रोकी गई ट्रेनें
क्रांसिंग पर महाबोधि एक्सप्रेस के रुकने से सड़क पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-22 एकेबीपी 30-रूरा रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन खड़ी होने से लगा जाम