फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मना लौटने लगे परदेशी, स्टेशनों पर बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झींझक/पुखरायां। होली पर छुट्टी लेकर घर आए लोग अब वापस लौटने लगे हैं जिससे रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर भीड़ बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर वाहन से न मिलने से स्टेशनों तक पहुंचने में लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है।

होली के त्योहार के बाद दूर दराज नौकरी करने वाले फिर वापस जाने लगे हैं। जिससे वाहनों में भीड़ बढ़ रही है। रविवार को झींझक स्टेशन व बस अड्डा पर पूरे दिन यात्रियों की भीड़ रही। स्टेशन पर कानपुर-लखनऊ और इटावा-दिल्ली की तरफ आने जाने यात्रियों की भीड़ लगी रही। वहीं बस अड्डों पर सिकंदरा, रसूलाबाद, औरैया जाने के लिए यात्रियों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


कस्बा स्तर में भी पर्याप्त वाहन न चलने से यात्रियों को सामान लेकर पैदल चलना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर भीड़ अधिक होने पर जीआरपी व पुलिस ने सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी है। मंगलपुर के अशोक, औरंगाबाद के राममंगल परजनी के योगेंद्र गौरी के रामजी आदि ने बताया कि बसो में भीड़ होने के कारण डग्गामार वाहनों से यात्रा करना मजबूरी हो रहा है। चौकी प्रभारी जीआरपी उपेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


पुखरायां के रेलवे स्टेशन, बस स्टाप व संपर्क मार्गों पर वाहन में सवारियों की भारी भीड़ रही। वाहनों में चालकों ने सवारियों को ठूंस-ठूस बैठाया। शनिवार को कस्बा से जाने के लिए लोग वाहनों का इंतजार करते नजर आए। वहीं कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर जाने वालों की भारी भीड़ रही। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस पर चढ़ने के लिए यात्रियों को लाइन लगाकर चढ़ना पड़ा। वहीं स्टेशन परिसर पर बने साइकिल स्टैंड के पास लगे दोनों हैंडपंप खराब होने की वजह से यात्रियों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। कस्बा के प्रेमनारायण, श्यामजी, रामबाबू, रामसिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर पर लगे हैंडपंप से सीएचसी, तहसील आने वाले लोग भी पानी पीते है। बताया कि परिसर में लगे हैंडपंप गत दो माह से खराब पड़े है।




होली मना लौटने लगे परदेशी, स्टेशनों पर बढ़ी भीड़
क्रासर
बसों और ट्रेनों में मारामारी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-24 एकेबीपी-12 झींझक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
फोटो संख्या-24 एकेबीपी-13 वाहन न मिलने पर पैदल जाते यात्री
फोटो - 24 पीयूकेपी 2: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें