संदलपुर। थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव श्री का पुरवा में शनिवार की देर रात एक हिस्ट्रीशीटर युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
श्रीका पुरवा निवासी कोमल सिंह ने बताया कि तीन माह पहले चौकी प्रभारी संदलपुर गजेन्द्र पाल सिंह फोर्स के साथ उनके गांव के संजू यादव को पकड़ने आये थे। उसी समय संजू के परिजनों ने पुलिस पर जान लेवा हमला कर चौकी प्रभारी संदलपुर को घायल कर दिया था। जिसमें चौकी प्रभारी ने उनके पुत्र राघवेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से वह गांव से फ रार चल था।
शनिवार की रात गांव के बाहर आकर उसने अपने पिता को 9:30बजे फोन किया कि वह गांव के बहार आ गया है और पेड़ में फांसी लगाने जा रहा है। फोन पर बात होते ही उसका पिता उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा। तब तक उसने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाते ही यूपी 100 पुलिस और चौकी प्रभारी गजेन्द्र पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक थाना मंगलपुर क्षेेत्र का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर हत्या लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस पर हमला करने का आरोपी था
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-24 एकेबीपी-11 मृतक राघवेंद्र का फाइल फोटो