रसूलाबाद। होली मनाने घर आए चार फौजियों को कार को साइड देने में देरी होने पर दया गांव के कुछ लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट के साथ रिवाल्वर और रायफल से फायरिंग भी की गई। पुलिस को मौके से हमलावरों की बाइक और कारतूस के खोखे मिले हैं। पेशबंदी में दूसरे पक्ष की ओर से एक युवती ने फौजियों के खिलाफ छेड़छाड़ व रुपये लूटने की तहरीर दी है।
कस्बे के केशव नगर निवासी विपिन मिश्रा सेना में हैं और उनकी तैनाती दिल्ली में है। विपिन के अलावा दिल्ली में तैनात शिवाकांत, जम्मू कश्मीर में तैनात देवेंद्र पाल और असम में तैनात सौरभ होली मानने घर आए हैं। शुक्रवार को चोरों विपिन की कार से झींझक रोड स्थित खेतों की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि साइड देने में देरी पर दया गांव के छोटे मुन्ना ने कार ओवरटेक कर गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने के साथ फोन कर गांव से लोगों को बुलाकर हमला कर दिया। बाइक से आए दया निवासी वरुण ने राइफल से फायरिंग की। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को हमलावरों की बाइक और राइफल व रिवाल्वर के खोखे मिले। विपिन ने छोटे मुन्ना, बड़े मुन्ना, अखंड प्रताप, ऋषि, वरुण और संदेश के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरे पक्ष से दयागांव की युवती ने विपिन, अंशू और श्यामू के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और 20 हजार रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मारपीट का वीडियो फौजी की ओर से बनाया गया है। इसमें अश्लील हरकत का आरोप लगाने वाली युवती कहीं नहीं दिख रही है। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
होली पर घर आए फौजियों पर हमला
साइड न देने पर दया गांव के लोगों ने की मारपीट व फायरिंग
क्रासर
पुलिस को मौके से हमलावरों की बाइक व कारतूस के खोखे मिले
दूसरे पक्ष की युवती ने फौजियों के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-23 एकेबीपी11- फायरिंग के बाद मौके पर मिला कारतूस का खोखा