फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर उमंग, खूब चला रंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। रंग और उमंग का त्योहार होली गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने एक दूसरे के साथ खूब रंग खेला। रंग से सराबोर होने के बाद एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामदाएं दीं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

होली पर सुबह से ही बच्चे पिचकारियों में हरा, नीला, लाल, गुलाबी रंग भर एक दूसरे पर डालते रहे। सुबह महिलाएं जहां पकवान बनाने में व्यस्त रहीं लेकिन दोपहर होते होते एक दूसरे के घर जाकर अबीर गुलाल लगा त्योहार मनाया। ढोल, नगाढ़ों व डीजे के धुन में कई रंगों से रंगे युवा खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। अकबरपुर, रूरा, झींझक, शिवली, पुखरायां, रसूलाबाद, रनियां आदि कस्बों में त्योहार पर जश्न शाम तक चला। कस्बों की स्थिति यह रही कि युवाओं की टोली ने मुख्य मार्गों पर रंग से भरे बड़े आकार के बर्तनों में आने जाने वाले लोगों को रंगों से सराबोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूरा, बनीपारा, सिमरामऊ, पुखरायां के डींघ गांव सहित झींझक, सरवनखेड़ा आदि गांवों में टोलियाें ने फाग गाकर होली के उत्साह का चौगुना कर दिया। शाम को रंग बंद होने के बाद परिवार, व्यवहारी, पड़ोसियों के साथ ही इष्ट मित्रों से मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। घर पहुंचने वाले लोगों का गुझिया, चिप्स, पापड़ के साथ ही मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराने के साथ ही बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया। होली त्योहार में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही कस्बों व प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल गस्त करने के साथ ही क्षेत्र की जानकारी लेते रहे। वहीं अस्पतालों में भी व्यवस्था चाक चौबंद रहीं। अकबपुर में जिला अस्पताल के साथ ही पुलिस लाइन में कर्मियों ने होली खेली। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार मंगलपुर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों जमकर होली खेली। मुंडेरा, लगरथा, मंगलपुर, गौरी, लालजीपुरवा, औरंगाबाद, परजनी सहित कई गावों में लोग होली के रंगो में रंगे रहे। शुक्रवार को मंगलपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने होली खेली।






होली पर उमंग, खूब चला रंग
- अबीर गुलाल लगा शाम तक चला बधाई का सिलसिला
- एक दूसरे को मुंह मीठा करा युवाओं ने लिया बुजुर्गों से आशीर्वाद

फोटो संख्या 22एकेबीपी01- पिचकारी से होली खेलते बच्चे
फोटो संख्या 22एकेबीपी02- होली के रंगों में सराबोर युवतियां
फोटो संख्या 22एकेबीपी03- डीघ गांव में फाग गाते लोग
फोटो संख्या 22एकेबीपी04- मंगलपुर थाने में होली खेलते पुलिस जवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें