फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटनेर ने महिला व बेटे को रौंदा, पति समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के निकट कंटेनर ने बाइक सवार महिला व उसके आठ माह के बेटे को रौंद दिया। हादसे में पति, दो वर्षीय बेटी व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला पति व बच्चों के साथ हरदोई ससुराल जा रही थी। हादसे से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने कंटेनर चालक को पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर चालक व अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



हरदोई के मल्लावां गंगापुरवा निवासी बाबू (30) पुत्र विद्याराम की सफीपुर निवासी सियाराम की बेटी सुनीता से तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बाबू शादी के बाद से शहर के कल्याणी देवी मोहल्ले में किराए के मकान पर रहकर राजगीर का काम करता है। गुरुवार को होली के त्योहार पर वह मोहल्ले में रहने वाले अपने मित्र दुर्गेंद्र (30) पुत्र राजेंद्र, पत्नी सुनीता, बेटी बिट्टू (2) व आठ माह के बेटे के साथ बाइक से सफीपुर गया था। सफीपुर में सुनीता के परिजनों से मिलने के बाद बाबू मल्लावां स्थित अपने घर जाने लगा। शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के सामने उन्नाव से कन्नौज कबाड़ लादकर जा रहे कंटेनर ने बाबू की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुनीता व उसके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि दुर्गेंद्र, बिट्टू, व बाबू घायल हो गए। कंटेनर चालक विपिन यादव पुत्र रवींद्र सिंह निवासी फिरोजाबाद को भीड़ ने पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। इस बीच हादसे की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा ने भीड़ को काबू कर चालक को बचाया। क्षेत्राधिकारी सफीपुर गौरव त्रिपाठी व माखी थाना प्रभारी श्याम कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ भीड़ को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास हुआ हादसा
-भीड़ ने कंटेनर चालक को पीटकर किया मरणासन्न
-गंभीर हालत में घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें