फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। क्षेत्र के एक महाविद्यालय के प्रबंधक पर लगभग 50 छात्रों ने धोखाधड़ी करके फीस वसूलने का आरोप लगाया है। छात्रों ने प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में एकत्र होकर हंगामा किया। कोतवाल ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।

मल्हपुर, तिस्ती और गोपालपुर के अंकित मिश्र, अभिषेक, सुमित यादव, शिवम यादव,हर्षित मिश्र, लोकजीत मिश्र ने बताया कि मल्हपुर तिस्ती के बेनी माधव चवन जी महाराज कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की मान्यता न होने के चलते प्रबंधन ने बीएसबी कॉलेज नारखुर्द में प्रवेश कराया दिया। वर्ष बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा शुल्क 7500 रुपये बेनी माधव महाविद्यालय प्रबंधक कराया लेकिन बीएसबी कॉलेज इसका भुगतान नहीं किया। छात्रों का आरोप है कि जब परीक्षा देने गए तो बीएसबी कॉलेज प्रबंधन ने फीस की मांग की। फीस जमा न करने पर परेशान किया जा रहा है। वहीं बीएसबी कॉलेज नार खुर्द के प्रबंधक डॉ रत्नेश सिंह ने बताया कि बेनी माधव चवन जी महाराज कॉलेज मल्हपुर तिस्ती के प्रबंधक ने 50 छात्रों की फीस उनके यहां नहीं जमा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद छात्रों के हित को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा से वंचित न करके सिर्फ फीस जमा करने को कहा है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष बेनी माधव चवन जी महाराज कॉलेज में बीएससी कि मान्यता नहीं थी। बेनी माधव चवन जी महाराज कॉलेज के प्रबंधक सपन शुक्ला ने कहा कि छात्रों के आरोप निराधार हैं। छात्र हमारे कॉलेज के हैं ही नहीं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि छात्रों ने तहरीर दी है। जिसकी जांच करने बाद कार्रवाई की जाएगी।





कॉलेज प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप
कॉलेज प्रबंधक पर धोखधड़ी का आरोप, हंगामा
रसूलाबाद थाने में की शिकायत, कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दे शांत कराया
फोटो संख्या-18 एकेबीपी-13 रसूलाबाद में पुलिस से मामले की शिकायत करते छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें