फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने शहीद की पत्नी को दिए 18 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। कानपुर रेंज के पुलिस कमियों ने अपना एक दिन का वेतन पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्यामबाबू की पत्नी रूबी को दिया है। सोमवार को आईजी आलोक कुमार ने 18 लाख रुपये की चेक कलक्ट्रेट में रूबी को सौंपी । बीएनएसडी शिक्षा निकेेतन कानपुर की ओर से भी एक लाख 41 हजार रुपये रूबी को दिए गए। इस दौरान कमिश्नर व डीएम, एसपी मौजूद रहे।

आईजी आलोक सिंह ने बताया कि कानपुर रेंज में तीन जवान शहीद हुए थे। उनके परिजनों को पुलिस कर्मियों ने एक दिन का वेतन दिया है। इससे 18 लाख 15 हजार 366 रुपये श्यामबाबू की पत्नी रूबी को दी गई। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने रूबी से पूछा कि गांव में उनकी जमीन पर कोई कब्जा तो नहीं किए है। या परिवार को कोई व्यक्ति परेशान तो नहीं करता है। इस पर रुबी ने कहा उसे कोई परेशान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी शहीद के परिजनों के लिए परिजनों व आपसी सहयोग से लाख 41 हजार रुपये एकत्र किए। ये धनराशि कलक्ट्रेट में निदेशक डा. आनंद सिंह, प्रधानाचार्य डा. ममता तिवारी, सुनील कुमार, सुरेंद्र पाल शर्मा, अनिल कुमार यादव आदि ने रूबी को सौंपी। शहीद की मां कैलाशी देवी, पिता रामस्वरूप, बेटा आयुष व बेटी आयुषी के अलावा डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी राधेश्याम, सीडीओ जोगेंद्र सिंह, एडीएम पंकज वर्मा, साहब लाल, एसडीएम आनंद सिंह, सीओ अर्पित कपूर, बीएनएसडी के छात्र अविरल तिवारी, अंशिका, कोमल, हिमांशु पांडेय, शशांक आदि मौजूद रहे।




आईजी ने शहीद की पत्नी को दिए 18 लाख
क्रासर
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने निदेशक ने दिए 1.41 लाख
फोटो संख्या-18 एकेबीपी-6 शहीद की पत्नी रूबी को सहायता राशि की चेक देते कमिश्रर व आईजी
फोटो संख्या-18 एकेबीपी-15 कलेक्ट्रेट में शहीद की पत्नी रुबी को नकद धनराशि देते बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के छात्र व शिक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें