फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। ऑपरेशन मुस्कान के तहत रसूलाबाद पुलिस ने दो घंटे के अंदर लापता हुए बालक को परिजनों से मिलाया। सोमवार शाम सोनी पत्नी सुनील कुमार अपने चार वर्षीय पुत्र प्रतीक यादव के साथ मुरचा थाना भरथना जनपद औरैया से रसूलाबाद होते सिमरिया कन्नौज मोटर साइकिल से जा रही थी।

आजाद चौक रसूलाबाद में रुककर कुछ खरीदारी करने लगी इसी बीच उनका चार वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव उनसे बिछड़ कर भटक गया। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की जब पुत्र प्रतीक नहीं मिला तो वह कोतवाली पहुंची और अपनी दास्तां बतायी। उनकी दास्तां सुनते ही प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार, कस्बा इंचार्ज अनिल यादव, उप निरीक्षक पंकज कुमार, रामपाल चौहान, अनिल पटेल ने टीम बना कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोजबीन के दौरान मलखानपुर गांव के समीप महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के पास प्रतीक रोता हुआ मिला। पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई उसकी मां सोनी देवी को सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि शासन द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक को दो घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया ।



औरैया के लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया
ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो घंटे में मिल गया बालक

फोटो संख्या 11एकेबीपी22- आपरेशन मुस्कान के तहत बच्चे को परिजनों के सुपुर्द करती पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें