फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद श्यामबाबू की पत्नी ने ज्वाइन की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद श्याम बाबू की पत्नी रूबी ने सोमवार को कलक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक का पद पर नौकरी ज्वाइन कर ली। अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी कर उपस्थित रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कराए।

डेरापुर ब्लाक के रैगवां निवासी श्यामबाबू पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषण की थी। पिछले सप्ताह लखनऊ में मुख्यमंत्री ने रूबी को कलक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक पद का नियुक्तिपत्र दिया था। सोमवार को रूबी चचेरे देवर सुरेश कुमार और ससुर रामबालक के साथ माती स्थित कलक्ट्रेट पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय कर्मियों ने रूबी का स्वागत करने के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वाहन करने के लिए हौसला बढ़ाया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभागाध्यक्ष ने उन्हें ज्वाइन कराया। रूबी ने कहा िक नौकरी का पहला दिन अच्छा रहा है। परिस्थितियां प्रतिकूल होने के कारण अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया शहीद की पत्नी ने पद भार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया है।



शहीद श्यामबाबू की पत्नी ने ज्वाइन की नौकरी
कलक्ट्रेट में कनिष्ट लिपिक पद पर शुरू किया काम

फोटो संख्या 11एकेबीपी04- कलक्ट्रेट में पद भार ग्रहण करती शहीद की पत्नी रूबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें