फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने शहीद की पत्नी को दी सवा लाख की चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए रैंगवां सीआरपीएफ जवान के परिजनों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने सवा लाख रुपये की चेक भेंट कर आर्थिक सहयोग किया।

पुलवामा में 14 फ रवरी को आतंकी हमले में रैगवां निवासी सीआरपीएफ जवान श्यामबाबू शहीद हो गए थे। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव ने शहीद के घर पहुंचकर एक लाख रुपये की चेक शहीद की पत्नी रूबी देवी व 25 हजार रुपये की चेक शहीद के पिता राम प्रसाद को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पत्नी व पिता के आंसू छलक आए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनका बेटा अमर हो गया है देश के हर नागरिक को उस पर गर्व है। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी मणींद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव उर्फ कल्लू, मोंटू कोरी, भुल्लन कोरी, ब्लाक अध्यक्ष शिवाजी आदि मौजूद रहे।




जिला पंचायत अध्यक्ष ने शहीद की पत्नी को दी सवा लाख की चेक
फोटो संख्या-08 एकेबीपी-17 शहीद की पत्नी को चेक देते जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें