अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को टीम ने मैथा की एक खोया भट्टी पर छापा मारकर मिलावट की आशंका पर वहां 22 किलोग्राम खोया नष्ट कराया। इस दौरान लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन न करने के लिए जागरूक भी किया गया।
होली के त्योहार के चलते खोया व अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। जिससे मिलावट का कारोबार भी शुरू हो जाता है। इसे रोकने के लिए त्योहार से पहले खाद्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। इस बार टीम खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है।
रविवार को मैथा में व्यापार मंडल के सहयोग से दुकानदारों व आम नागरिकों की बैठक की। जिसमें लोगों को बिल के आधार खाद्य पदार्थों का क्रय विक्रय करने, रंगीन कचरी का विक्रय व भंडारण न करने, साफ सफाई के साथ खाद्य पदार्थों का भंडारण न करने के लिए जागरू किया गया। टीम ने मैथा कपूरपुर गांव में विष्णु पाल की खोया भट्ठी पर छापेमारी की। जिसमें मिलावट की आशंका के चलते खोए का नमूना लेने के साथ 22 किलोग्राम खोया नष्ट कराया। इस दौरान टीम में सीएफएसओ शैलेश दीक्षित, खाद्य निरीक्षक धीरज दीक्षित, सुधा कनौजिया आदि मौजूद रहीं।
मिलावट की आशंका पर 22 किलो खोया नष्ट कराया
गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री बेचने के लिए जागरूक भी किया
फोटो संख्या 03 एकेबीपी 20 - मैथा में खोया भट्टी पर खोए का नमूना लेती टीम