फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने शुरू किया जन भोजनालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत के जन भोजनालय का लोकार्पण रविवार को विधायक प्रतिभा शुक्ला ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही आम लोगों को 30 रुपये थाली भोजन मिलने लगा है। ठेके पर चलने वाले इस भोजनालय के भोजन की गुणवत्ता पर नगर पंचायत प्रशासन नजर रखेगा।

जिला मुख्यालय होने के कारण रसूलाबाद, शिवली, राजपुर समेत पूरे जिले के लोगों का अकबरपुर आना होता है। दूर के लोगों को कई बार अकबरपुर में ही रात गुजारनी पड़ती है। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने बाढ़ापुर मोड़ स्टेट बैंक के पास जन भोजनालय शुरू कराया है। इसका ठेका खाला गांव के गौरव कटियार को मिला है।
विज्ञापन


ईओ देवहूति पांडेय ने बताया कि जन भोजनालय में तीस रुपये में चार रोटी, दाल, चावल, सब्जी की थाली दी जाएगी। इसके अलावा अगर किसी को जरूरत पड़ती है तो वह पांच रुपये प्रति रोटी, पांच रुपये प्रति कटोरी दाल व पांच रुपये प्रति कटोरी सब्जी के हिसाब से अतिरिक्त रुपये देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भोजन की गुणवत्ता पर नगर पंचायत नजर रखेगा। थाली के दाम अधिक न लिए जाए इसकी निगरानी होगी। सफाई के लिए नगर पंचायत की ओर से एक सफाई कर्मी तैनात किया जाएगा। जन भोजनालय का शुभारंभ करते हुए विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि नगर पंचायत की सराहनीय पहल है। इससे आम लोगों को सस्ते दामों गुणवत्तायुक्त भोजन आसानी से मिल सकेगा। इस मौके पर अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार, बबलू कटियार, राजेश शर्मा, सनद शुक्ला, मेसर बानो, रेनू शुक्ला, श्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।



नगर पंचायत ने शुरू किया जन भोजनालय
विधायक ने किया लोकार्पण, 30 रुपये में मिलेगा भोजन
क्रासर
खाने की गुणवत्ता पर रहेगी नगर पंचायत अफसरों की नजर
फोटो संख्या-03 एकेबीपी-11 अकबरपुर में जन भोजनालय का फीता काटकर शुभारंभ करती भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें