फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से ज्यादा खरीदा गया धान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत हो रही धान की खरीद गुरुवार से बंद हो गई। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 101 प्रतिशत खरीद करके जिला मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। 13500 किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिला।

जिले में पीसीएफ, खाद्य निगम आदि विभिन्न एजेंसियों को मिलाकर 55 धान खरीद केंद्र बनाए गए थे। शासन की ओर सभी केंद्रों को मिलाकर जिले में 93700 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया था। एक नवबंर से शुरू हुई खरीद 28 फरवरी को बंद हो गई। खरीद के अंतिम दिन तक मिलाकर 95 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने मानीटरिंग कर जिला लक्ष्य पूरा करने में सफल रहा। वहीं समर्थन मूल्य योजना का लाभ 13500 किसानों को मिला। हालांकि शुरुआती दौर में पंजीकरण के बाद रकबे का सत्यापन तहसील स्तर से कराने के चलते खरीद सुस्त रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीद न बढ़ने पर शासन की ओर से नियमों में शिथिलता दी गई थी। सौ क्विटंल तक धान बिक्री कराने वाले किसानों को पंजीयन व सत्यापन आदि से छूट दी गई थी इसके बाद जनवरी माह से खरीद में तेजी आई और जिले ने लक्ष्य पूरा करते हुए 101 प्रतिशत खरीद करके मंडल में दूसरा स्थान पाया। कानपुर नगर लक्ष्य के सापेक्ष 107 प्रतिशत खरीद कर पहले नंबर पर रहा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष 85 फीसदी खरीद हुई थी इस पर 101 प्रतिशत खरीद हुई है।



लक्ष्य से ज्यादा खरीदा गया धान
13500 किसानों धान बेच लिया समर्थन मूल्य का लाभ
कानपुर नगर के बाद मंडल में दूसरे स्थान पर रहा जिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें