अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। भोगनीपुर ओवरब्रिज के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद चालक भाग निकला, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
सिकंदरा थानाक्षेत्र के खटकर निवासी विजय देवी (50) पत्नी गुरूदीन शनिवार को रिश्तेदारी में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के महेरा गांव के रामस्वरूप के घर गई थीं। सोमवार को वह घर लौट रहीं थीं। भोगनीपुर चौराहे पर टेंपो से उतरकर पैदल जा रही थी।
इस दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को सीएचसी पुखरायां पहुंचाया, जहां डाक्टर अनीता ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर सीएचसी पुखरायां पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस बाबत कोतवाल भूपेंद्रसिंह राठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत