अंकित त्रिपाठी
कानपुर देहात। कानपुर का परचम पूरी दुनियां में लहरा रहा है। आपकी विनम्रता और नम्रता प्रेरणा का स्रोत है। न केवल क्षेत्रवासियों बल्कि जनपदवासियों को आप पर गर्व है। यह बाते 5-6 मिनट की राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पुखरायां निवासी प्रताप नरायण अग्रवाल से हुई।
पुखरायां के श्रीधाम रामलीला चौराहा निवासी प्रताप नरायण अग्रवाल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से सोमवार को कानपुर सर्किट हाउस गए थे। दोपहर 2:30 बजे के करीब उनकी 5-6 मिनट की मुलाकात हुई। अग्रवाल ने बताया कि मुलाकात में कोविंद का वही पुराना प्रेम दिखा। अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति की मुस्कराहट देखकर मुंह से यही शब्द निकला, आप कानपुर की शान हैं, पूरी दुनियां में कानपुर का परचम लहरा रहा है कि भारत के राष्ट्रपति कानपुर के हैं।
आपकी विनम्रता और नम्रता लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। राष्ट्रपति ने इसका जवाब भी मुस्करा कर ही दिया। प्रताप नरायण ने कहा कि राष्ट्रपति से केवल यही मांगा कानपुर व कानपुर देहात पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, आप से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। जिसके जवाब में उन्हें कंधे पर हाथ रख मुस्करा दिया।
नेकद्वार संस्था के संरक्षक अजय मित्तल ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। उनकी मुलाकात रूमा में विपश्याना धम्म कल्याण केंद्र के कार्यक्रम के दौरान हुई। अजय ने बताया कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम बहुत ही व्यस्त था, मिलने वालों की कतारें लगी थीं। 9:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अजय की करीब 11 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात हुई। दो मिनट की मुलाकात में नेकद्वार संस्था को लेकर कुछ बातें हुई। साथ ही संस्था के सदस्यों से मिलने के लिए निवेदन किया, जिस पर राष्ट्रपति ने दिल्ली बुलाने का आश्वासन दिया है। उनके मिलने का अंदाज पुराना जैसा दिखा। अपनों को पहचानने में पूरी तवज्जो दे रहे थे। फिलहाल उन्होंने अपने पुराने साथियों को भी कम समय में ही याद कर उनका हाल चाल जाना। कम समय मे ंही उन्होंने बचपन की यादें भी साझा की।
मुलाकात में दिखा कोविंद को वही पुराना प्रेम
पुखरायां के प्रताप नारायण ने कानपुर के सर्किट हाउस में की राष्ट्रपति से मुलाकात