फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसने से रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उलाजा ब्यूरो
रूरा। कस्बे के पश्चिमी रेलवे फाटक के पास सोमवार को गड्ढे में ट्रक फंसने से फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने डिवाइडर के स्लीपरों को हटकर वाहनों को निकलवाकर दो घंटे में जाम खुलवाया।


सुबह करीब चार बजे शिवली की ओर जा रहा मौरंग लदा ट्रक रेलवे ट्रैक पार करने के बाद पशु चिकित्सालय के पास गढ्ढे में फंस गया। वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर रेलवे लाइन के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाने की कवायद शुरू की लेकिन सड़क के बीच में डिवाइडर के रूप में रखे रेलवे के स्लीपर व्यवधान उत्पन्न करने लगे। जिस पर पुलिस ने लोगों की मदद से स्लीपर को हटवाया तब कहीं जाकर वाहनों का निकलना शुरू हुआ। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु रूप से चालू हो सका। इसके बाद गड्ढे में फंसे ट्रक मे लदी मौरंग दूसरे ट्रक में लादकर खाली कराकर उसे वहां से हटवाया गया। कस्बे में भोर पहर से ही ओवरलोड ट्रकों का निकलना शुरू हो जाता है जो अक्सर रेलवे फाटक पर जाम का कारण बनते हैं। वहीं पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण ओवरलोड वाहन चालकों के हौसले बुलंद है। थानाध्यक्ष एस के राठौर ने बताया कि जाम में फंसे वाहनों को निकलवा कर ट्रक को हटवाया गया है।



ट्रक फंसने से रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम
दो घंटे तक बाधित रहा यातायात

फोटो संख्या 25एकेबीपी18- रुरा रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे में फंसा ट्रक।
फोटो संख्या 25एकेबीपी19- गड्ढे में ट्रक फंसने से रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें