फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरसान में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर। थाना क्षेत्र के उरसान परमला चौराहे पर स्थित देशी शराब ठेका, कैंटीन व बाइक रिपेयरिंग की दुकान में चोरी हो गई। तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोर नगदी व शराब व समान पार कर ले गए। दुकानदारों के तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

डेरापुर रसधान मार्ग पर उरसान गांव जाने वाले परमला चौराहा पर देशी शराब का ठेका, कैंटीन व मोबाइल की दुकान है। शराब ठेका पर उरसान गांव निवासी सुशील कुमार सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार देर रात वह निर्धारित समय पर ठेका बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह जब वह ठेका पर पहुंचा तो देखा कि शराब की दुकान व कैंटीन के शटर के ताले टूटे पडे थे और समान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना पर चौकी इंजार्च जितेंद्र सिंह ने मौके पर निरीक्षण किया। सेल्समैन ने बताया कि ठेके में रखी 14 पेटी बीस क्वाटर शराब, तीस हजार रुपये की रेजगारी, बैटरा, सौर ऊर्जा पैनल आदि सामान चोर ले गए। कैंटीन संचालक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी दुकान में रखा गैस सिलिंडर 1500 रुपये, पांच पेटी अंडा, नमकीन व पान मसाले के झोले चोर पार कर ले गए। इसी तरह शराब ठेके के दूसरी ओर करीब दो सौ मीटर पर रखी लकड़ी के खोखे का ताला तोड़कर उसमें रखा मोबिल ऑयल, व अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कांधी व नोनारी के शराब ठेकों पर भी शराब चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका। वहीं दो दिन पूर्व कस्बे के अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैनो से तमंचा लगाकर 97 हजार रुपये लूट लेकर फायर करते हुए फरार हो गए थे। इसके बाद भी पुलिस सतर्क नहीं हुई। तो सोमवार रात चोरों ने शराब ठेका, कैंटीन व ऑटो मोबाइल की दुकान के ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया।



उरसान में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी
तहरीर के बावजूद पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
फोटो संख्या 19 एकेबीपी12- उरसान चौराहे पर चोरी की घटना के बाबत छानबीन करती पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें