फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बच्चे भी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। पुलवामा में हुए आतंकी में जवानों की शहादत के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उपजा गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को भी जगह-जगह जुलूस निकालकर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जलाए गए। लोगों ने मौन रखकर और कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

यूपीएसआईडीसी जैनपुर स्थित गुरु कृपा एजूकेशन सेंटर के बच्चों ने आतंकवाद के विरोध में रैली निकाली। मयंक सिंह, कोमल सिंह, पूनम पाल, रश्मी यादव, रिंकी तिवारी, विभा सिंह, अनुराग त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार भोला नगर मोहल्ला के शारदा शिक्षण संस्थान के बच्चों ने पाकिस्तान का पुतला लेकर जुलूस निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते बच्चे आतंकियों को सजा ए मौत दो, शहीदों का बदला लो नारे लगा रहे थे। कंचौसी मोड़ पर पुतले को आग के हवाले कर दिया। ज्योति नारायन अवस्थी, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिवली प्रतिनिधि के मुताबिक बाघपुर में व्यापारियों व अन्य लोगों ने आतंकवाद के विरोधी रैली निकाली। ये लोग आतंकवादियों का नाश करो के नारे लगा रहे थे। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान के पुतले को चप्पलों से पीटकर आग लगा दी। विकास कुशवाहा, मनीष मौर्या, साजिद, आशिफ , विकास पंडित, हर्षित तिवारी, पिंटू त्रिवेदी ने आतंक का अड्डा बन चुके पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने की मांग सरकार से की।


संदलपुर प्रतिनिधि के मुताबिक खालागांव में प्रधान नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जलूस निकालकर आतंकवाद का पुतला फूंका और दो मिनट मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल एवं विशम्भर दयाल महाविद्यालय डबरापुर के छात्र व छात्राओं ने गांव बीसलपुर कसोलर रेंवा में रैली निकाल पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और आतंकवाद का पुतला फूंका। शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। प्रदीप तिवारी, सत्य प्रकाश दुबे, मनु दीक्षित, सौरभ कुशवाहा, शशिकांत मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहे पर विनोद कुमार, अभिषेक, राहुल आदि ने आतंकी हमले के शहीद जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। पुर गांव में ग्राम प्रधान गुलाब सिंह यादव के नेतृत्व में गौरव यादव, योगेंद्र कुमार, सुशील रामबाबू सहित ग्रामीणों ने शहीदों का श्रद्धाजंलि दी। गुलौली गांव में अमन सिंह भदौरिया, अंकित द्विवेदी, आशीष अवस्थी की अगुवाई में बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नैला स्थित जेडीपी स्कूल के बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दीप्ति दुबे, आरती अवस्थी, मनीषा त्रिवेदी, शालिनी मिश्रा, तृप्ति दुबे, रचना वर्मा, आराधना केसरवानी, वर्षा यादव, आशा यादव, कुलवीर धीमान आदि मौजूद रहे।







पाकिस्तान के खिलाफ बच्चे भी मैदान में
जुलूस निकालकर लगाए मुर्दाबाद के नारे, पुतले भी जलाए

फोटो संख्या 18एकेबीपी1- नबीपुर में आतंकवाद के विरोध में रैली निकालते बच्चे।
फोटो संख्या 18एकेबीपी2- झींझक में पुतला फूंकते छात्र।
फोटो संख्या 18एकेबीपी3-संदलपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देते छात्र।
फोटो संख्या 18एकेबीपी4- खालागांव में आतंकवाद के विरोध में जुलूस निकालते ग्रामीण व बच्चे।
फोटो संख्या 18एकेबीपी8- पुरगांव में शहीदों को श्रद्धांजलि देते ग्रामीण।
फोटो संख्या 18एकेबीपी19- रसूलाबाद में कैंडल जला शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें