फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा बीमार होने पर चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां (कानपुर देहात)। बच्चे की हालत बिगड़ने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर सुल्तानपुर एक्सप्रेस रुकवाई और बच्चे को सीएचसी पुखरायां पहुंचवाया। गंभीर हालत के चलते बच्चे को जिला अस्पताल माती रेफर कर दिया गया।

श्यामबिहार, लखनऊ के फैजुल्लागंज निवासी आशुतोष कुमार गुप्त 12143 मुंबई-सुल्तानपुर सुपरफास्ट ट्रेन से मुंबई से लखनऊ आ रहे थे। उनके साथ पत्नी व बेटा रूबल गुप्ता(10 माह) था। रास्ते में बेटे की तबियत खराब हो गई। उल्टी, दस्त से परेशान बच्चे की उरई स्टेशन पार करने के बाद हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत ज्यादा बिगड़ने पर पत्नी रोने लगी तो पास में बैठे मुसाफिरों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रुकवाई। बच्चे को सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया। डा. आरती ने बताया कि करीब 10 घंटे से बच्चा डायरिया से पीड़ित था। हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल माती रेफर किया गया। सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकने पर आरपीएफ के सिपाहियों ने दंपति को पकड़ा था लेकिन बच्चे की तबियत खराब होने की जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।



बच्चा बीमार होने पर चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
इलाज के बाद सीएचसी से किया रेफर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें