कानपुर देहात। शहीद श्यामबाबू के परिजनों को आर्थिक मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 3 लाख 65 हजार रुपये एकत्र कर उसकी पत्नी को सौंपे। जिसमें जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व सीएमओ दफ्तर के कर्मचारी शामिल रहे।
आतंकी हमले में शहीद हुए जवान रेगवां निवासी श्यामबाबू के परिजनों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इसकी शुरुआत अंत्येष्टि के दिन मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने की थी। उन्होंने रुपये देने के बाद अधिकारियों के कहा कि जिसके पास जितने रुपये इस समय हैं वह एकत्र कर शहीद के परिजनों को दें।
जरा देर में वहां 28500 रुपये एकत्र हो गए थे। इसके बाद सीएमओ डा. हीरा सिंह ने जिले के सभी सीएचसी प्रभारियों व दफ्तर के स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से 3.65 हजार रुपये एकत्र किए। इसके बाद शहीद जवान के घर जाकर उसकी पत्नी को यह सहायता राशि सौंपी। इसके अलावा सिकंदरा पटेल चौकी पर स्थिति ईशा हास्पिटल की संचालक आशा वर्मा ने शहीद की पत्नी को पांच हजार रुपये व खाने पीने का सामान दिया। अस्पताल में निशुल्क उपचार का आश्वासन भी दिया।
स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने शहीद की पत्नी को दिए 3.65 लाख
फोटो संख्या-18 एकेबीपी-22 शहीद की पत्नी को सहायता राशि देते सीएमओ डा. हीरा सिंह