फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे बंद रही रूरा रेलवे क्रासिंग, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रूरा। दिल्ली हावड़ा रूट के रूरा रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी की संटिग व वंदे भारत एक्सप्रेस को गुजारने के कारण करीब एक घंटे क्रासिंग बंद रही। इससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद करीब 10:50 पर क्रासिंग खुलने के बाद पहले निकलने के प्रयास में आड़ा तिरछा फंसे वाहनों से स्थिति बिगड़ गई, जिससे सूचना पर पहुंची आरपीएफ व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।


रूरा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप सुबह 10 बजे मालगाड़ी की संटिग के कारण क्रासिंग को बंद कर दिया गया। जिसके बाद करीब 10:30 बजे सटिंग हो जाने के बाद मालगाड़ी को गुजार दिया गया। इसके बाद दिल्ली से आ रही डाउन की की हाई स्पीड वन्दे भारत एक्सप्रेस की सूचना पर एहतियात के तौर पर क्रासिंग नहीं खोला जा सका। लंबे समय तक क्रासिंग बंद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाइक सवार के साथ ही चार पहिया, भारी वाहन घंटो जाम में जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर से आवश्यक कार्य से निकले लोग क्रासिंग न खुलने से छटपटाते रहे। हालांकि इस दौरान बाइक सवार लोगों ने निकलने के असफल प्रयास जरूर किए लेकिन जाम अधिक लंबा होने के वह नहीं पहुंच सके। करीब 10:50 बजे क्रासिंग खुलने के बाद पहले निकलने की होड़ मच गई। इसमें बाइक सवार के साथ ही चार पहिया वाहन भी जुगत करते रहे। इससे क्रासिंग पर ही आड़े तिरछे वाहन फंसने से स्थिति बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाकर जाम खुलवाया। इससे करीब डेढ़ घंटे बाद जाम से निजात मिलने पर यातायात बहाल हो सका। स्टेशन अधीक्षक एसएस पाल ने बताया कि हाई स्पीड ट्रेन के निकलने को लेकर एहतियात बरता गया जिसके चलते उसके आने के पूर्व ही फाटक को बन्द कर वाहनों को थोड़ा दूर रखा गया था।




आधे घंटे बंद रही रूरा रेलवे क्रासिंग, लगा जाम
मालगाड़ी की संटिग व एक्सप्रेस ट्रेन को गुजारने के दौरान बंद रही क्रासिंग
फोटो संख्या 17एकेबीपी09- रूरा रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें