अमर उजाला ब्यूरो
रनियां। क्षेत्र के राजेंद्रा चौराहे के आस पास अतिक्रमण की समस्या को लेकर भाकियू ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी व हंगामे की सूचना पर रनियां पुलिस ने भाकियू को शान्त कराया। किसान यूनियन अध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज को सर्विस रोड पर हो रहे अतिक्रमण का ज्ञापन सौंपा।
रायपुर से लेकर बारा टोल प्लाजा तक हाईवे व सर्विस रोड पर वाहन चालकों की मनमानी बढती जा रही है। जिससे आये दिन हादसे बढ़ रहे है। चालकों ने अब सर्विस रोड पर ट्रको को खडा करना शुरू कर दिया है, जिससे आम जनता के साथ ही स्कूल के बच्चो को निकलने मे परेशानी हो रही है। रविवार गुस्साये भाकियू कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की।
किसान युनियन के अध्यक्ष आदित्य सिंह चंदेल ने चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह को ज्ञापन देते हुए बताया कि यदि फैक्टरी संचालक सर्विस रोड में अपने वाहन खड़े कराएंगे तो यह प्रदर्शन प्रतिदिन होगा। चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह ने बताया कि किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से ज्ञापन ले लिया गया।
अतिक्रमण के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन
रनियां चौकी इंचार्ज को ज्ञापन भी सौंपा